रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के मकान में चोरी
लखनऊ। चोरों ने दिल्ली निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक कुमार के मकान से जेवर और 12 हजार रुपये चुरा लिए। पीड़ित ने बीकेटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अशोक के मुताबिक उनका एक मकान बीकेटी की सैनिक विहार कॉलोनी में है। इसमें एयरफोर्स कर्मी दिलीप सिंह किराये पर रहते हैं। 13 अप्रैल को दिलीप अपने घर गए थे। इस दौरान चोरों ने अशोक के कमरे में रखे जेवर व 12 हजार रुपये और दिलीप के कमरे से सरकारी मोबाइल, टीवी व नकदी चुरा ली।