फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल में 10 बार चोरी, 10 शिकायती पत्र, एफआईआर एक भी नहीं

Thu, 28 Nov 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बेहसा-2।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के जोन-1 में बने प्राथमिक विद्यालय बेहसा-2 में पिछले सत्र से लेकर अब तक 10 बार चोरी हो चुकी है। मामले में 10 बार लिखित तहरीर भी पुलिस को दी गई। इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।



प्राथमिक विद्यालय बेहसा-2 की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह ने बताया कि स्कूल में 10 बार चोरी हो चुकी है। लिखित तहरीर सरोजनी नगर थाना प्रभारी व ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी को गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह का आरोप है कि विद्यालय की जमीन पर कुछ लोगों की नजर है। इससे बच्चों के मन में भय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि स्कूल बंद हो जाए और वे जमीन पर कब्जा हो सके। विद्यालय के रिकॉर्ड भी गायब किए गए हैं।



बच्चों का एमडीएम व खेल सामग्री भी नहीं छोड़ी

विद्यालय से चोर, बच्चों का एमडीएम, बर्तन व खेल सामग्री उठा ले गए हैं। 13 नवंबर को विद्यालय की अलमारी में आग लगाने से अभिलेख भी जल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें