फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के बंगले में चोरी

Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के बंगले में चोरी
विज्ञापन
लखनऊ। राज्यसभा सदस्य और शालीमार कंपनी के प्रमुख संजय सेठ के गौतमपल्ली विक्रमादित्य मार्ग स्थित बंगले से 1.50 लाख रुपये और कीमती जेवरात चोरी हो गए। सिक्योरिटी ऑफिसर राजेश कुमार सिंह ने चोरी का केस दर्ज कराया है। बंगले में साफ-सफाई करने वाले गुलाब सिंह रावत, फूलचंद्र पाठक, शिवनाथ यादव, सोनू सिंह, शंकर और संतोष पर शक जताया है।
विज्ञापन


राजेश के मुताबिक एक अप्रैल को संजय सेठ की पत्नी लीना सेठ विभूतिखंड स्थित कंपनी के दफ्तर गई थीं। रात करीब आठ बजे वह लौटीं तो बेडरूम में रखी अलमारी की दराज से 50 के नोट की गड्डी, सोने व हीरे के जेवरात गायब थे। होली के आसपास भी एक लाख रुपये चोरी हो चुके थे। इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जिन पर शक जताया है, जल्द उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें