फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परिजन शादी में गए, घर से चोरों ने जेवर व नकदी उड़ाई

Sat, 02 Dec 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। क्षेत्र में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, जेवरात के साथ लाखों रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। घटना के समय परिवार के लोग निमंत्रण में गए थे। बृहस्पतिवार शाम लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी रमानाथ के काम में हुई गुजरात में सिलाई का कारोबार करने वाले रमानाथ का परिवार यहां रहता है। भांजे की शादी में शामिल होने के लिए पिछले दिनों रमानाथ गुजरात से घर आया था।
भांजे की शादी में शामिल होने के लिए 28 नवंबर को रमानाथ सपरिवार लालगंज के सेमरी शाहखेड़ा गांव गया था। बृहस्पतिवार शाम घर लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा मिला। उसमें रखे जेवरात व नकदी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शुक्रवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। रमानाथ का का कहना है कि नकदी, जेवरात समेत करीब 25 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें