फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कठगर क्षेत्र में 19 घंटे बाद शुरू हो सकी बिजली आपूर्ति

Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बारिश के चलते बाधित हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने में उपकेंद्र की टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कठगर उपकेंद्र क्षेत्र में 19 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

जिले के उतरपारा, कठगर, कुड़वल और गुरुबख्शगंज उपकेंद्र से करीब 250 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बारिश के चलते लाइनों में फॉल्ट आने इन गांवों की बिजली बृहस्पतिवार को दिनभर गुल रही। उतरपारा उपकेंद्र से निकले मधुपुरी फीडर की बिजली बृहस्पतिवार रात आठ बजे बहाल हुई। इसके बाद कटौती के चलते भी लोग परेशान हुए।
कठगर उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली बृहस्पतिवार रात 12 बजे बहाल हुई। इन गांवों की बिजली तड़के पांच बजे बाधित हो गई थी। 19 घंटे बाद बिजली आने पर लोगों को राहत मिली। गदागंज से निकले धूता फीडर की बिजली 12 घंटे बाद शुक्रवार सुबह बहाल हो पाई। कुड़वल और गुरुबख्शगंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सात बजे शुरू हो सकी।
विज्ञापन

दोनों उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति सुबह करीब आठ बजे लाइन में फॉल्ट के चलते बंद हुई थी। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि बारिश की वजह से लाइनों में फॉल्ट आ गई थी। सभी उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें