फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरी

Thu, 01 Jan 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दुकान का टूटा शटर।
विज्ञापन
मलिहाबाद। थाना क्षेत्र के कसमंडी चौकी अंतर्गत कुसमरी चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़ कर बीयर कैन, शराब की बोतलें समेत 25 हजार रुपये नकदी पार कर दी। बुधवार सुबह जानकारी होने पर सेल्समैन रणवीर गौतम ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना माल के ग्राम भभूती खेड़ा निवासी सेल्समैन रणवीर ने बताया कि मंगलवार को 10 बजे दुकान बंद की थी। देर रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की। साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, स्कैनिंग मशीन भी निकाल ले गए। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें