पारा। इलाके में चोरों ने मैरिज लॉन के अंदर बने कमरे का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर लिया। मवैया निवासी लॉन संचालक रितेश कुमार ने शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रितेश कुमार के अनुसार वह दोपहर करीब दो बजे हंसखेड़ा रोड स्थित महाराजा लॉन पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर बने कमरे में रखा काफी सामान गायब था। चोरों ने एलईडी वायर, अलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये, बाथरूम की टोटियां चोरी कर लीं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।