आलमबाग। आशियाना के एल्डिको उद्यान निवासी सेना सेवानिवृत्त कर्नल एके जग्गी ने घर में चोरी होने की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है। एके जग्गी के अनुसार 20 अक्तूबर को उनके घर में काम करने वाली आलमबाग निवासी पूनम बिना बताए चली गई। आरोप है कि संदेह होने पर जब उन्होंने घर में छानबीन की तो पता चला कि उनकी अलमारी में रखे 28 हजार रुपये, सोने की दो चूड़ियां, एक चेन और दो अंगूठियां गायब थीं। उन्होंने पूनम पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने मामले की तफ्तीश की जा रही है।