ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
मोहनलालगंज। रायबरेली से लखनऊ जाने वाली रेलवे लाइन पर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मोहनलालगंज में नरसिंह बाबा मंदिर के पीछे जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत हो गई। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि युवक की पहचान मोहनलालगंज के बिंदौव निवासी उमेश (25) के रूप में हुई। मामले की जानकारी उनके घरवालों को दे दी गई है। उन्होंने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।