आलमबाग। कृष्णानगर के मानसनगर में चोरों ने बंद मकान से लाखों के जेवरात और कीमती सामान साफ कर दिया। पीड़िता प्रेमलता राय के मुताबिक 11 अगस्त को वह आशुतोषनगर निवासी भाई प्रमोद सिंह के घर गई थीं। 12 अगस्त की सुबह सात बजे लौटीं तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। हालांकि, अंदर चारों कमरों के दरवाजे खुले मिले। अलमारी, बेड, बक्से और अटैची के ताले टूटे हुए थे। सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, तश्तरी, नारियल, पान-सुपारी समेत गायब मिला। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।