फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठाकुरगंज पुलिस की अभिरक्षा से भागा चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस की अभिरक्षा से सोमवार को भाग निकला चोरी का आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी तहसीनगंज निवासी मो. शानू को पुलिस ने नौ अगस्त की देर रात में गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया था। सोमवार सुबह शानू ने शौच जाने की बात कही। इस पर पहरे पर तैनात सिपाही अजीत कुमार आरोपी को शौचालय लेकर गया। इसी दौरान आरोपी शानू चकमा देकर भाग निकला था।
विज्ञापन

मामले में सिपाही की लापरवाही सामने आने पर थाने में तैनात दरोगा ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। शानू की तलाश में टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को सआदतगंज के चौपटिया रोड स्थित बिरयानी की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर चौहान ने बताया कि शानू को सुशीला साहू के मकान से नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पिछले 10 साल से चोरी की घटनाएं कर रहा था। शानू पर अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें