मदर सेवा संस्थान की ओर से संचालित चबूतरा थियेटर पाठशाला में गुरुवार को
मोहन मीकिंग डालीगंज में बच्चों ने योग के गुर सीखे।
40 से अधिक बच्चों ने
अलग-अलग किस्म के योग का अभ्यास किया, जिससे उनमें स्फूर्ति व ताजगी भर गई।
पाठशाला के संस्थापक महेश चंद्र देवा ने बताया कि योगाभ्यास के अलावा
बच्चों के लिए अभिनय की कक्षा चलाई गई, जिसमें बच्चों को अपने आस-पास के
चरित्रों को देखने व उसके समझने के तरीके सिखाए गए।
उन्होंने बच्चों को
बताया कि कैसे मिठाई, सब्जी, चाय बेचने वाले, डॉक्टर, ड्राइवर, चपरासी,
अध्यापक, दुकानदार बातचीत करते हैं, उनके रंगढंग क्या होते है आदि।
चित्रकार दिलीप ने बच्चों को कला का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को धूप
से बचाव के साधन छाता, चश्मा, टोपी बनाना भी सिखाया।
प्रदीप ने नैतिक
शिक्षा की क्लास में बच्चों को एकजुटता का पाठ कहानी के माध्यम से सिखाया।