फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चिड़ियाघर के एंट्री प्लाजा और तितली पार्क को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) परिसर में स्थापित एंट्री प्लाजा और तितली पार्क को पहला स्थान मिला है। राजभवन परिसर में आयोजित फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के समापन समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि एंट्री प्लाजा को 1000 वर्ग मीटर से कम उद्यान की श्रेणी, तितली पार्क को 15000 से 20000 वर्ग मीटर उद्यान की श्रेणी में पहला स्थान मिला, जबकि दो हजार वर्ग मीटर की श्रेणी में नगीने वाली बारादरी को द्वितीय स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि दर्शकों की सुविधाओं के लिए निजी संस्थान के सहयोग से एंट्री प्लाजा का निर्माण कराया गया। एंट्री प्लाजा में दर्शकों के बैठने की सुविधा के साथ ही झरना व सेल्फी प्वाइंट आकर्षक का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें