काकोरी। दुबग्गा के सैथा गांव स्थित भुइंयन देवी मंदिर के पास बृहस्पतिवार को चचेरी बहन को वीडियो कॉल करते हुए गोमती में डूबे अंकुर सिंह (25) का शुक्रवार को भी पता नहीं लग सका। एसडीआरएफ ने दिनभर सर्च अभियान चलाया। वरिष्ठ निरीक्षक राकेश पटेल के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे से स्कूबा डाइवर्स और मोटर बोट की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। पंजाब में रहने वाले अंकुर के पिता महेंद्र सुबह साढ़े आठ बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अंकुर पांच महीने पहले लखनऊ आया था। दस दिन पहले उसे पंजाब बुलाया था, पर वह नहीं आया।