फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक का शव होटल में फंदे से लटका मिला

Fri, 18 Sep 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
चिनहट। देवा रोड स्थित जश्न होटल में बुधवार को हरदोई के सिविल लाइंस निवासी विवेक पांडेय (32) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस का दावा है कि विवेक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के अनुसार, विवेक ने बुधवार दोपहर 2:40 बजे कमरा नंबर 115 में चेक-इन किया था। काफी समय तक बाहर न निकलने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया पर कोई जवाब नहीं मिला। होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। कमरे में विवेक का शव चादर के सहारे कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाई और परिजनों को सूचना दी। विवेक के माता-पिता का निधन हो चुका है। उनके दो भाई और एक बहन हैं।
इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि विवेक ने आत्महत्या की है पर कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों से फोन पर बात हुई है। उन्होंने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें