फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहन के घर गया युवक नदी में डूबा

Fri, 17 May 2024 04:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बहन के घर आया किशोर गंगा में डूब गया। वह साथियों के साथ स्नान करने गया था। उसकी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लगा। उसके गंगा में डूबने से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के उत्तरपारा निवासी राजेश मौर्य का 17 वर्षीय बेटा सूरज मौर्य बृहस्पतिवार को बहन दिव्यांशी के घर पयागपुर थाना गदागंज आया था। दोपहर बाद वह साथी अनिल कुमार, सुनील कुमार के साथ गंगा स्नान करने के लिए चला गया। साथियों के साथ गंगा कटरी में खरबूजा खाने के लिए वह तैरकर नदी के उस पार गया। सभी तैरकर वापस आ रहे थे। उसके साथी साथी बाहर आ गए, जबकि सूरज दिखाई नहीं पड़ा।
इस पर साथियों ने चीख पुकार मचाई। आसपास के लोग पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से किशोर की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें