फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक को पीटकर मौत के घाट उतारा

Thu, 02 Nov 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके में बुधवार रात एक युवक को कुछ लोगों ने पीटकर मौत के घाट उतार दिया। युवक मरणासन्न हालत में अपनी चक्की के पास पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि गोपालखेड़ा निवासी अमन सिंह बाबा (22) का बुधवार रात आठ बजे गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने अमन को पीटकर अधमरा कर दिया और उसकी चक्की के पास छोड़कर भाग गए। कुछ देर के बाद गांव के लोगों ने अमन को मरणासन्न हालत में पड़ा देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अमन को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एडीसीपी ने बताया कि परिजनों ने गांव के ही रहने वाले आठ नामजद और पांच अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। एडीसीपी ने बताया कि परिजन की तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की गई जांच में पता चला है कि अमन के खिलाफ पहले से मारपीट का एक मुकदमा दर्ज था। बुधवार रात किस बात को लेकर उस पर हमला किया गया, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें