लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पर ग्रीन कॉरिडोर में हुए गड्ढे की समस्या तीसरे दिन भी बनी रही। इससे एक ओर की सड़क बंद है। मामले की जांच के लिए एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो हफ्तेभर में रिपोर्ट सौंपेगी।
एलडीए की ओर से बताया गया कि सीवर लीकेज के चलते दिक्कत हुई है। मामला जलकल विभाग का है। इसकी जांच के लिए कमेटी में अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। सीटीपी केके गौतम, चीफ इंजीनियर मानवेंद्र सिंह और एक्सईएन अजीत कुमार सदस्य के रूप में शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कमेटी यह जांच करेगी कि सीवर लीकेज किन कारणों से हुआ। इसका ग्रीन कॉरिडोर पर क्या प्रभाव पड़ा। जर्जर सीवर लाइन भविष्य में कॉरिडोर को कितना नुकसान पहुंचा सकती है। कमेटी ग्रीन कॉरिडोर रूट पर जल निगम की जर्जर सीवरलाइन की लंबाई का भी पता लगाएगी। लाइन बदलने में आने वाले खर्च का भी आकलन किया जाएगा। मंगलवार को एलडीए मुख्यालय में कमेटी की पहली बैठक भी हुई। अब इसके बाद कमेटी के सदस्य बुधवार को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
ग्रीन कॉरिडोर पर हुआ गड्ढा।
ग्रीन कॉरिडोर पर हुआ गड्ढा।
ग्रीन कॉरिडोर पर हुआ गड्ढा।
ग्रीन कॉरिडोर पर हुआ गड्ढा।
ग्रीन कॉरिडोर पर हुआ गड्ढा।
ग्रीन कॉरिडोर पर हुआ गड्ढा।
ग्रीन कॉरिडोर पर हुआ गड्ढा।