फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लगाई आग

Mon, 07 Oct 2024 07:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर में सोमवार को युवक ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से 40 मिनट में लपटों पर काबू पाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

कृष्णानगर के जयप्रकाश नगर निवासी नगर निगम से रिटायर्ड बृजकुमार पाल का बेटा आदित्य मानसिक रूप से बीमार है। उनके मुताबिक दोपहर में करीब 1.35 बजे नशे में बेटा दूसरी मंजिल पर पहुंचा और खुद को कमरे में बंद कर लिया। माचिस से आग लगाने के बाद बालकनी में जाकर बैठ गया। लपटें निकलती देखकर पड़ोसियों ने जानकारी दी। दरवाजा खुलवाने में असफल होने पर उन्होंने दमकल को घटना की सूचना दी।
एफएसओ के अनुसार, गली संकरी होने के कारण दमकल वाहन घर तक नहीं जा सका। टीम कुंडी काटकर कमरे में दाखिल हुई और प्रेशर मशीन से आग बुझाई। हादसे में गृहस्थी का काफी सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें