फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, कारण स्पष्ट नहीं

Fri, 06 Feb 2026 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के मचलखेड़ा गांव निवासी लल्लन उर्फ मनी (22) ने बुधवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि बुधवार रात खाना खाने के लिए पिता ने लल्लन को आवाज दी। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने कमरे में जाकर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उनकी सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो कमरे में छत में लगे एंगल से लल्लन का शव लटका मिला। परिजनों को कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें