फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने घर में लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी। पारा की डिप्टी खेड़ा कॉलोनी में सोमवार रात सात बजे निजी कंपनी में कार्यरत आशीष शुक्ला ने दूसरी मंजिल पर जाल के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घर पहुंची पत्नी ने पति को फंदे से लटकता देखकर शोर मचाया। आसपास के लोगों की मदद से आशीष को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसआई राजू सिंह के अनुसार आशीष शुक्ला पत्नी रश्मि और दो बच्चों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि किसी बात पर परिवार में कहासुनी हुई थी, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के वक्त रश्मि बच्चों को पास के कोचिंग सेंटर लेकर गई थीं। फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पहले परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन देर रात समझाने पर वे मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें