फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 23 Nov 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के लाइनखेड़ा निवासी सागर (30) ने शुक्रवार रात पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। साढ़े आठ बजे ममेरे भाई जीत उनके लिए खाना लेकर गए, खटखटाने पर सागर के बड़े बेटे आशीष ने दरवाजा खोला। अंदर जाने पर जीत ने कमरे में सागर को फंदे से लटका पाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सागर मूल रूप से उन्नाव के बांगरमऊ नगरा के रहने वाले थे। वह पत्नी आशा, बेटे आशीष, आशू व सुमान्यू के साथ किराये के घर में रहकर मजदूरी करते थे। भाई शिवकुमार ने बताया कि सागर की पत्नी गोदभराई के कार्यक्रम में शामिल होने बांगरमऊ गई थीं। तीनों बच्चों के सो जाने पर सागर ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि सागर नशे के आदी थे। उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें