फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Tue, 05 May 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा के अरम्बा निवासी अंकित (24) ने रविवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें राम सागर मिश्र हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। किसान रामेश्वर के इकलौते बेटे अंकित की शादी एक वर्ष पहले चांदनी से हुई थी। अंकित पेशे से मजदूर थे। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह में अंकित ने आत्महत्या की है। अंकित का अक्सर पत्नी से विवाद होता था। अंकित की पत्नी चांदनी गर्भवती हैं। पति की मौत से चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा सोबरन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें