फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश से पहले पूरा होगा ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे फेज के बंधे का काम

विज्ञापन
ग्रीन काॅरिडोर।
विज्ञापन
लखनऊ। पिपराघाट से शहीद पथ के बीच ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तृतीय चरण में बंधा निर्माण के लिए मिट्टी भरने का काम बारिश से पहले पूरा किया जाएगा। यह निर्देश मंगलवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

एलडीए वीसी ने बताया कि लगभग पांच किलोमीटर लंबे इस स्ट्रेच में कॉरिडोर बनने से अयोध्या रोड, कानपुर रोड व किसान पथ की ओर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह सफर चंद मिनटों में ही तय हो जाएगा। वीसी ने कहा कि भविष्य में ग्रीन कॉरिडोर संचालित होने पर उक्त सड़क पर भी ट्रैफिक का काफी लोड आएगा। इसे ध्यान में रखते हुए सुल्तानपुर रोड (मरी माता मंदिर के बगल) से ग्रीन कॉरिडोर पर आर्मी लैंड तक रोड व पक्का नाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें