फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर की गई थी हत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के बड़ेहा गांव में 23 अगस्त को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

फोरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, सिर के बीच जोरदार वार से महिला की हड्डी टूट गई। सिर में गंभीर चोट मौत का कारण बनी, शरीर पर करीब एक दर्जन से अधिक चोट के निशान भी मिले।
एसओ गोसाईंगंज दिलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी थाने नहीं पहुंची है। सोमवार को रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शुक्रवार को भैंसाकुंड श्मशान घाट पर महिला का अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस लगातार शिनाख्त के प्रयास कर रही है पर अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें