फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला ने भाग रहे लुटेरे को दौड़ाकर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा में कानपुर बाईपास पर शुक्रवार सुबह टैक्सी में बैठ रही मानसी के गले में पड़ी माला लूटकर युवक भागने लगा। मानसी ने साहस दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर राहगीरों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने माला बरामद कर ली है, लेकिन सोने का लॉकेट नहीं मिला। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

हरदोई के संडीला निवासी मानसी चार वर्षीय बेटे के साथ रोडवेज की बस से दुबग्गा आई थीं। बस से उतरने के बाद बुद्धेश्वर जाने के लिए वह टैक्सी में बैठ रही थीं। तभी पीछे से आए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले की माला लूट ली और भागने लगा। माला में सोने का लॉकेट पड़ा था। मानसी ने लुटेरे को दौड़ाकर पकड़ लिया। शोर सुनकर जमा हुए लोगों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी से टूटी हुई माला तो बरामद हुई, लेकिन लॉकेट नहीं मिला। चौकी प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें