होली कार्यक्रम में झूमतीं महिलाएं।
लखनऊ। होली की पारंपरिक बैठक ने संस्कृति और संगीत के ऐसे रंग बिखेरे कि पूरा माहौल उमंग और उत्साह से सराबोर हो गया। रविवार को रामलीला समिति की ओर से महानगर में आयोजित होली बैठक में ब्रज, अवधी और कुमाऊंनी होली गायन की झलक देखने को मिली। हेमा जोशी, भारती पांडेय और भावना लोहनी समेत महापरिषद के अन्य कलाकारों ने होली गीत प्रस्तुत किए। आयो रे फाल्गुन आयो रे और होली खेलन को चंद्र बदन खेलो जैसे पारंपरिक गीतों ने समा बांध दिया। अतिथियों ने आलू गुटके, दहीबड़ा और गुझिया व्यंजनों का स्वाद भी चखा। इस दौरान महेंद्र पंत, देवेंद्र मिश्रा, हेम पंत, ललित मोहन जोशी, विनोद पंत, दीपक पांडेय, संजय पांडेय, गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे।