फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी के प्रेमी ने घर में घुसकर की मजदूर की हत्या

Sun, 22 Dec 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी ने घर में घुसकर की मजदूर की हत्या
विज्ञापन
मोहनलालगंज। पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर 48 वर्षीय मजदूर की हत्या कर दी गई। मामला शनिवार रात मोहनलालगंज के एक गांव का है। महिला के प्रेमी सोनू रावत ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से मजदूर के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग गया। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मजदूर की पत्नी के सोनू रावत से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। शनिवार रात नौ बजे मजदूर की पत्नी अकेली घर लौटी। सवाल-जवाब करने पर दंपती में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस बीच सोनू रावत लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और पीछे से मजदूर के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
वारदात के समय मजदूर की दो नाबालिग बेटियां और बेटा घर पर ही थे। बच्चों ने पिता को बचाने का प्रयास भी किया, पर नाकाम रहे। पत्नी पास ही मूकदर्शक बनी खड़ी रही। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े तो आरोपी भाग निकला। एंबुलेंस की मदद से मजदूर को ट्राॅमा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर लौट आए। एसीपी रजनीश ने बताया कि आरोपी के घर पर दबिश दी गई, पर वह हाथ नहीं आया। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण बोले- 15 दिन पहले चौकी पर की थी शिकायत

गांव के लोगों का कहना है कि 15 से 20 दिन पहले मजदूर ने कनकहा चौकी पर पत्नी व सोनू के अवैध संबंध की मौखिक शिकायत की थी। ऐसी चर्चा है कि चौकी में मजदूर ने सोनू से जान का खतरा भी जताया था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद वारदात न होती। एसीपी का कहना है कि मजदूर की पत्नी ने मारपीट की मौखिक शिकायत की थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था। दो दिन पहले ही महिला मायके से लौटी थी। उसका कहना है कि पति से झगड़े के दौरान ही सोनू ने पीछे से वार कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें