फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलती बस से गिरे परिचालक पर चढ़ा पहिया, दबकर मौत

Tue, 14 Jan 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अहिमामऊ में बस के पहिए के नीचे दबकर  कंडक्टर सतिराम की मौत
विज्ञापन
गोसाईंगंज। अहिमामऊ के पास सोमवार शाम निजी बस मोड़ते समय अंबेडकरनगर निवासी परिचालक सतिराम यादव (40) गिर गए। बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जौनपुर के सरपतहा स्थित भूरीपुर निवासी बस के चालक मान बहादुर ने बताया कि वह शाम चार बजे अहिमामऊ से सवारी लेकर सुल्तानपुर जा रहा था। बस सुल्तानपुर रोड से नीचे ढाल की तरफ मुड़ रही थी, तभी सतिराम का पैर फिसल गया और वह बस के नीचे आ गए। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें