फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से दो दिन मेहरबान रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार से दो दिन तक मौसम मेहरबान रह सकता है। रुक-रुक कर झोंकेदार हवा चलने के साथ बादल गरजेंगे। हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इससे पारे में थोड़ी गिरावट आएगी। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।
विज्ञापन




शनिवार सुबह धूप-छांव और पूर्वा हवा का दौर चला। दोपहर में तपिश के साथ हवा में नमी से उमस भी बढ़ी, जो शाम तक कायम रही। दिन के पारे में 3.8 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और रात का पारा 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया बदलाव की वजह

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र अमौसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक सिस्टम और उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान व पश्चिमी यूपी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वा और दक्षिणी पश्चिमी हवा से भी मौसम में बदलाव के आसार हैं। वहीं, शनिवार को राजधानी के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल, गोमतीनगर, बीबीएयू, लालबाग और तालकटोरा की हवा पीली यानी सेहत के लिए मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई। अलीगंज की हवा नारंगी यानी सेहत के लिए खराब श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें