फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूप खिली तो सुधरा माैसम, तीन डिग्री चढ़ा दिन का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार को भी दोपहर तक माैसम बिगड़ा रहा सुबह हल्का कोहरा रहा और बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर में धूप खिली तो माैसम में सुधार आया। धूप के असर से गुनगुनी गर्मी महसूस हुई और तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़त आई।
विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार से राजधानी में धूप खिलेगी और दिन के तापमान में अभी और इजाफा होगा। वहीं रात के पारे में क्रमश: गिरावट आएगी। क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में अभी लगभग तीन डिग्री की बढ़त आएगी। साथ ही रात के पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी और रात में क्रमश: ठंड बढ़ेगी।

रविवार को दिन का तापमान 3.1 डिग्री की बढ़त के साथ 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें