फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के दावों पर भारी, आज की दिक्कतें

Wed, 20 Aug 2014 03:34 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गऊघाट पावर स्टेशन की गड़बड़ी एक बार फिर पुराने शहर पर भारी पड़ी। इसके चलते बड़े इलाके में सुबह से लेकर शाम तक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


वहीं, राजाजीपुरम में भी सुबह और शाम को पानी नहीं आया। यहां पिछले करीब 10 दिन से लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। बिजली की परेशानी के चलते गऊघाट पंपिंग स्टेशन से बहुत कम आपूर्ति की जा सकी।

इस स्टेशन के जरिए बालागंज जलकल और ऐशबाग जलकल को आपूर्ति की जाती है। बालागंज, ठाकुरगंज, तहसीनगंज, अंबरगंज, निवाजगंज, चौपटिया, माली खां सराय, सआदतगंज, राजाजीपुरम, ऐशबाग में पानी संकट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नादान महल रोड, नक्खास, बाजार खाला, अमीनाबाद, कैसरबाग, कश्मीरी मोहल्ला सहित पुराने शहर के तमाम इलाकों में लोग जल संकट से जूझे।

यहां लाइट नहीं आई। ऐसे में सुबह की आपूर्ति बुरी तरह से बाधित रही। सुबह की पाली सहित शाम को भी वाटर सप्लाई पर इसका असर साफ देखा गया।

परेशान हाल लोग जल संस्थान में फोन कर के हालात का पता करने में लगे रहे, मगर उनको कोई भी उचित जानकारी नहीं मिल सकी। दूसरी ओर राजाजीपुरम में कॉलोनी के लोग भी पानी न आने से परेशान रहे।

यहां सुबह और शाम को बमुश्किल 15 मिनट की ही जलापूर्ति की जा रही हैँ। जबकि, जल संस्थान के अभियंता लोगों को आज, कल और परसो का पहाड़ा पढ़ा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें