सखई खेड़ा गांव में आयोजित चाैपाल में बोलते पूर्व केंद्रीय मंत्री काैशल किशोर व मौजूद ग्रामीण और
मलिहाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बुधवार को कहा कि ग्रामीणों के मकान तभी हटेंगे, जब सिंचाई विभाग कहीं दूसरी जगह घर बनाकर देगा। उन्होंने यह बात उन्होंने बुधवार को ग्राम सभा रुसेना मजरे सखई खेड़ा गांव में आयोजित चौपाल में नहर विभाग के अधिकारियों व नायब तहसीलदार से वार्ता के दौरान कही।
सिंचाई विभाग ने एक माह पूर्व 17 मकानों को नोटिस जारी कर 15 दिनों में विभाग की भूमि से मकान हटाने की चेतावनी दी थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि करीब 60 वर्ष से ग्रामीण इस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। इस पर ग्रामीणों के सरकारी आवास भी बने हुए हैं। निर्धनों के मकान इस जगह से तभी हटेंगे, जब इनके मकान दूसरी बनाकर देंगे। चौपाल में मौजूद मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने कहा कि जब ग्रामीणों ने मकान बनाना शुरू किया था, तब सिंचाई विभाग के लोग कहां थे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
सखई खेड़ा गांव में आयोजित चाैपाल में बोलते पूर्व केंद्रीय मंत्री काैशल किशोर व मौजूद ग्रामीण और