शिवगढ़ (रायबरेली)। जमुनीपुर मजरे सीवन गांव में एक सियार ने दो महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को घेरकर लाठियों से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह गांव की रमपता खेत पर जा रही थी। रास्ते में उन पर एक सियार ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद सियार गांव में घुस गया और आरती पत्नी राम प्रताप पर हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को दौड़कर मार डाला। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर प्रेमशरन ने बताया कि दो महिलाओं को सियार ने काटा है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।