लखनऊ। सआदतगंज तिहरे हत्याकांड में आरोपी ऋषभ शुक्ला के तीन मकानों पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलने के बाद पीड़ित के परिजनों ने कहा कि अब जाकर उन्हें न्याय मिला है। हालांकि, घरवालाें ने ये भी कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं मिलती उन्हें सुकून नहीं मिलेगा। शिवाजी तिवारी के पड़ोसी अनूप सक्सेना ने कहा कि ऋषभ नशे का आदी था। वह आए दिन विवाद करता था। विवाद के कारण ही उसे कई जगह नौकरी से निकाला गया था। आरोपियों के परिचित या रिश्तेदार ने किसी तरह का विरोध भी नहीं किया। आरोपी के घर के भीतर से तीन कछुए भी मिले, इन्हें गोमती में छोड़ दिया जाएगा।