कुकरैल घाट पर छठ पूजा की तैयारियो का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते विधायक ओपी श्र
लखनऊ। कुकरैल छठ घाट पर 15 और 16 नवंबर को होने वाले छठ महापर्व के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। लखनऊ पूर्व के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। घाट पर मजबूत रेलिंग लगाने, फिसलन रोकने और आवागमन के रास्तों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा।