लविवि के द्वितीय परिसर का निरीक्षण करते कुलपति जेपी सैनी
लखनऊ। लविवि के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बुधवार को विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर का दौरा कर जुलाई से शरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परिसर के प्रमुख विभागों का निरीक्षण भी किया। कुलपति ने विधि संकाय, इंजीनियरिंग संकाय और इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज़्म स्टडीज का अवलोकन किया। द्वितीय परिसर के प्रशासनिक भवन में हुई समीक्षा बैठक में विवि के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रो. सैनी ने निर्माण विभाग को पानी की आपूर्ति और सफाई व्यवस्था में कोई समस्या न आने देने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रो. अनित्य गौरव, प्रो. रमेश वर्मा, डॉ. कलिंद्री और डॉ. अर्चना सिंह भी मौजूद रहे।
लविवि के द्वितीय परिसर का निरीक्षण करते कुलपति जेपी सैनी