फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंच पर उतरा सशस्त्र बलों का शाैर्य, पराक्रम व बलिदान

विज्ञापन
सूर्या ऑडिटोरियम में सस्पेंस थ्रिलर नाटक ‘स्वाहा’ का मंचन किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। 27वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में दर्पण संस्था की ओर से छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में रविवार को सस्पेंस थ्रिलर नाटक ‘स्वाहा’ का मंचन किया गया। नाटक के जरिये भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, पराक्रम व बलिदान को बेहद शानदार ढंग से मंच पर पेश किया गया।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि नाटक का निर्देशन एनएसडी के पूर्व छात्र शुभदीप राहा ने किया। नाटक 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित था। इसमें अनुभवी अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी ने मेजर जनरल सूर्य प्रकाश भाटिया का किरदार निभाया। कहानी एक सीनियर रॉ अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने बेटे पर पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने के संदेह की जांच करता है। नाटक में देश के प्रति निष्ठा को पिता के रिश्ते से ऊपर दिखाया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी को सम्मानित किया गया। उन्हें थिएटर, सिनेमा और टेलीविजन में अहम योगदान के लिए सराहा गया।

सूर्या ऑडिटोरियम में सस्पेंस थ्रिलर नाटक ‘स्वाहा’ का मंचन किया गया।

सूर्या ऑडिटोरियम में सस्पेंस थ्रिलर नाटक ‘स्वाहा’ का मंचन किया गया।

सूर्या ऑडिटोरियम में सस्पेंस थ्रिलर नाटक ‘स्वाहा’ का मंचन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें