फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैफिक विभाग का बूथ ही बन रहा सुगम यातायात में बाधा

विज्ञापन
मोहनलालगंज में गोसाईंगंज तिराहे पर बना बूथ और लगा जाम।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। कस्बे में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जिम्मेदारी संभालने वाले ट्रैफिक विभाग का अपना बूथ ही जाम की वजह बन रहा है। गोसाईंगंज तिराहे पर हाईवे के तीव्र मोड़ के पास सड़क की पटरी पर बने इस बूथ से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बूथ के कारण बड़े और छोटे वाहनों को मोड़ से निकलने में परेशानी होती है। आमने-सामने से वाहनों के आने पर रास्ता और संकरा हो जाता है। वहीं, बूथ के ठीक बगल में और सड़क के दोनों ओर फल मंडी लगती है। इसके अलावा ऑटो चालक भी बीच सड़क पर वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। बूथ, फल मंडी और ऑटो-रिक्शों के जमावड़े के चलते राहगीरों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है।
Iट्रैफिक बूथ लगभग आठ से नौ साल पुराना है और मुख्य सड़क से अलग किनारे की तरफ है। इससे किसी प्रकार भी यातायात में अवरोध नहीं होता। -
राघवेंद्र सिंह, एडीसीपी ट्रैफिकI

मोहनलालगंज में गोसाईंगंज तिराहे पर बना बूथ और लगा जाम।

मोहनलालगंज में गोसाईंगंज तिराहे पर बना बूथ और लगा जाम।

मोहनलालगंज में गोसाईंगंज तिराहे पर बना बूथ और लगा जाम।

मोहनलालगंज में गोसाईंगंज तिराहे पर बना बूथ और लगा जाम।

मोहनलालगंज में गोसाईंगंज तिराहे पर बना बूथ और लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें