फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिर पर चोट लगने से हुई थी ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
सिर पर चोट लगने से हुई थी ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी ट्रैक्टर चालक विजय कश्यप (22) की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। सिर के अलावा कमर और पीठ पर भी दो-दो चोट के निशान मिले हैं। मृतक के पिता छोटक्के ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन


छोटक्के के अनुसार, बेटा शनिवार सुबह नौ बजे ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। देर रात तक नहीं लौटने पर कॉल की लेकिन उसका मोबाइल बंद था। रविवार सुबह मड़ियांव स्थित पीली कॉलोनी के पास विजय का शव पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने लावारिस में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सोमवार देर शाम पिता गुमशुदगी दर्ज कराने मड़ियांव थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने रविवार को मिले युवक के शव के बारे में बताया। पोस्टमार्टम हाउस में छोटक्के ने शव की पहचान बेटे के रूप में की। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि परिजनों ने न तो कोई आरोप लगाया है और न ही तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी भी नहीं मिली है। विजय के परिवार में पिता के अलावा मां ममता और एक भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें