बाघ को जिला मुख्यालय ले जाया गया है।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले के महोली के नरनी गांव में दो माह से सक्रिय बाघ को रविवार देर शाम वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज कर दिया। वन विभाग की टीम बाघ को ट्रैक्टर-ट्राली से सीधे जिला मुख्यालय इलसिया पार्क ले गई। इससे पहले बाघिन को ट्रैंकुलाइज किया गया था। बाघिन को गोरखपुर भेजा गया है।
ग्रामीणों का दावा है कि अभी दो शावक और हैं। इससे पहले 22 अगस्त को नरनी में सौरभ दीक्षित को बाघ ने मार दिया था।