इंदिरानगर के सेक्टर-17 स्वर्ण जयंती मार्केट में श्री शिव शक्ति धाम मंदिर में मनाया गया वार्षिको
लखनऊ। इंदिरा नगर के सेक्टर-17, स्वर्ण जयंती मार्केट में शुक्रवार को श्री शिव शक्ति धाम मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर दो बजे से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। माता की भव्य चौकी में गायकों ने देवी भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्री शिव शक्ति धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष भृगुनाथ शुक्ल व भक्तगण मौजूद रहे।