लखनऊ। लविवि में फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के निष्कासन को लेकर चल रहा धरना 25वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को एक निष्कासित छात्र प्रेम प्रकाश की हालत बिगड़ गई थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत ठीक होने के बाद प्रेम प्रकाश के शुक्रवार को फिर से धरने पर पहुंचने से अन्य छात्रों में भी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान छात्र नेता प्रेम प्रकाश ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन हम लोग अन्याय के आगे झुकेंगे नहीं और न्याय मिलने तक धरना जारी रखेंगे।