फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारा 33 के पास, मगर 40 डिग्री वाली गर्मी का अहसास

Tue, 24 Jun 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मानसून के बादल छाने के बाद छिटपुट बारिश हो रही है। इससे तपिश भरी गर्मी से निजात तो मिली है, लेकिन उमस भरी चिपचिपी गर्मी लोगों को अब भी परेशान कर रही है। पारा गिरने के बावजूद खुलकर बरसात न होने से हवा में मौजूद नमी हीट इंडेक्स और आभासी गर्मी बढ़ा रही है। इससे सोमवार को 33.6 डिग्री तापमान में लोगों को 40 डिग्री वाली गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को लखनऊ में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन सकती हैं। बुधवार को राजधानी में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 33.6 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। वहीं रात का पारा 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन


जानिए क्या है हीट इंडेक्स (ताप सूचकांक)
बहुत बार हवा में माैजूद नमी की वजह से हमें वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी (आभासी गर्मी) महसूस होती है। वातावरण में नमी की अधिकता से शरीर को ठंडा रखने के लिए आवश्यक पसीना नहीं निकल पाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता। इससे ज्यादा गर्मी महसूस होती है।

- उदाहरण के लिए यदि वातावरण का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस हो और हवा में मौजूद नमी शून्य हो, तब इंसान को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जितना ही महसूस होता है, लेकिन यदि तापमान 35 डिग्री हो और वातावरण में नमी 80 से 100 फीसदी हो तो हीट इंडेक्स यानी ताप सूचकांक 40 डिग्री या इससे अधिक तक जा सकता है। ऐसे में आभासी गर्मी वास्तविकता से ज्यादा महसूस होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें