फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुर्सी पर बैठने के विवाद में मारी थी किशोर को गोली

विज्ञापन
आरोपी बंटी और दीपक। 
विज्ञापन
गोसाईंगंज। तिलक समारोह में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में 16 वर्षीय सुजीत कुमार को गोली मारी गई थी। मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गोसाईंगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात गंगागंज स्थित विनायक सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को रसूलपुर आशिक अली गांव निवासी रामू के लड़के का तिलक था। गांव के ही पुनवासी का बेटा सुजीत कुमार भी समारोह में शामिल होने गया था। वहां मौजूद सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कटरा बक्कास निवासी बंटी का कुर्सी पर बैठने को लेकर उससे विवाद हो गया। बंटी ने सुजीत को गाली दी। इसका विरोध करने पर बंटी ने राइफल से उसे गोली मार दी। गोली सुजीत के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी।

बंटी और राइफल मालिक हरदोई के सरैया राह निवासी दीपक मिश्रा धमकी देते हुए भाग गए। पुनवासी की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल सिक्योरिटी गार्ड दीपक की है, जो गोसाईंगंज के खुर्दही में किराये पर रहता है। पुलिस उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट प्रशासन को भेजने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें