फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी ने पहले काटी हाथ की नस, फिर लगाया फंदा

Fri, 24 Oct 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के हरौनी में रहने वाली 16 वर्षीय ज्योति ने 20 अक्तूबर को पहले हाथ की नस काट ली और फिर फंदा लगा लिया। बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


ज्योति के परिजनों के मुताबिक उसने हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। परिवार के जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि 20 अक्तूबर को ज्योति का परिवार में किसी से झगड़ा हुआ था। इस पर नाराज होकर उसने हाथ की नस काट ली थी। परिजनों ने किसी तरह उसको समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। कुछ देर के बाद ज्योति ने कमरा बंद कर फंदा लगा लिया। घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ज्योति ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। पंचनामा भरने वाली महिला दरोगा नेहा यादव ने बताया कि परिजनों के मुताबिक ज्योति बीमार रहती थी। परिवार में पिता राजगीर दुर्विजय, मां, दो बड़े भाई और एक बड़ी बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें