फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई में दाखिले के लिए जागरूक करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के व्यावसायिक कोर्सों में दाखिले को लेकर जागरूक करने के लिए स्किल रथ व राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) की टीम गांव-गांव जाएगी। इस दौरान हाईस्कूल पास व अन्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रवेश संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर से बुधवार सुबह अधिकारियों ने जागरूकता टीम को रवाना किया। ''''आईटीआई चलो'''' अभियान के तहत एससीवीटी और राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) से जुड़े शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है। युवा वेबसाइट www.scvtup.in पर पांच जून तक आवेदन कर सकते हैं। राजधानी में छह राजकीय आईटीआई व 70 से अधिक निजी आईटीआई में तकनीक से जुड़े कोर्सों में प्रवेश का मौका मिलेगा।



आईटीआई टीम के नोडल व प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि एचसीएल फाउंडेशन की टीम राजधानी के शिक्षण संस्थानों में पहुंचेगी। प्रधानाचार्य व कर्मचारियों को आईटीआई से जुड़े कोर्सों के लाभ बताए जाएंगे।
विज्ञापन


अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि एससीवीटी, एचसीएल फाउंडेशन और टाटा मोटर्स की ओर से जागरूक किया जा रहा है। बताया कि आईटीआई के ज्यादातर कोर्सों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 90 फीसदी रोजगार की गारंटी है। अन्य कोर्सों की अपेक्षा यहां रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर ज्यादा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें