फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लूटपाट कर सुपरवाइजर को चलते ई रिक्शे से फेंका

Sat, 31 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लूटपाट कर सुपरवाइजर को चलते ई रिक्शे से फेंका
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज में बृहस्पतिवार को हरदोई के माधवगंज निवासी निजी कंपनी के सुपरवाइजर अश्वनी सिंह से ई रिक्शा चालक ने तीन साथियों संग लूटपाट की और चलते ई रिक्शे से फेंक दिया। मदेयगंज पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी अश्वनी के मुताबिक, कुछ दिन पहले देवरिया गए थे। बृहस्पतिवार रात एक बजे वह देवरिया से चारबाग पहुंचे थे, वहां से घर जाने के लिए ई रिक्शे पर बैठे थे। ई रिक्शा पर चालक के अलावा तीन सवारियां बैठी थीं। रात करीब दो बजे डालीगंज क्रॉसिंग पहुंचने पर आरोपियों ने उनसे लूटपाट की। मोबाइल व 1500 रुपये लूट कर उन्हें फेंक दिया। वह किसी तरह थाने पहुंचे।

इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि फुटेज के जरिये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में मड़ियांव के हरिओम नगर का चालक इमरान खान, सीतापुर के नई बस्ती का अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज के मीरापुर का आदिल और हरिओमनगर का साजिद उर्फ मुन्ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें