लखनऊ। दिन के तापमान में मामूली कमी के बावजूद सोमवार को राजधानी में तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। सुबह शाम की हल्की ठंड भी अब गायब है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में धूप और कड़ी होगी जिससे दिन व रात के तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।