फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूप चिढ़ाने लगी मुंह, अगले तीन दिन में तीन डिग्री और चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
लखनऊ में अब धूप की तल्खी बढ़ रही है।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को मौसम ने अचानक गर्माहट का एहसास कराया। पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ते ही धूप की तल्खी बढ़ गई, जिससे दिन में धूप चुभती और परेशान करने वाली महसूस हुई। तेज धूप के कारण लोग असहज दिखे और जैकेट व ऊनी कपड़ों की जरूरत भी कम पड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है और पछुआ कमजोर है, इसलिए तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। अगले सात दिन माैसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

लखनऊ में अब धूप की तल्खी बढ़ रही है।

लखनऊ में अब धूप की तल्खी बढ़ रही है।

लखनऊ में अब धूप की तल्खी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें